देश

Kanpur News: 'शादी के लिए धमका रही थी': IPS मोसिन खान पर लगाया था रेप का आरोप, पत्नी की शिकायत पर IIT रिसर्चर पर दर्ज हुआ केस

उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी मोसिन खान पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली IIT कानपुर की एक महिला रिसर्चर अब खुद सवालों के घेरे में आ गई है.

Kanpur News: 'शादी के लिए धमका रही थी': IPS मोसिन खान पर लगाया था रेप का आरोप, पत्नी की शिकायत पर IIT रिसर्चर पर दर्ज हुआ केस

Kanpur News: उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी मोसिन खान पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली IIT कानपुर की एक महिला रिसर्चर अब खुद सवालों के घेरे में आ गई है. दरअसल, मोसिन खान की पत्नी की शिकायत के बाद अब कोर्ट ने IIT रिसर्चर के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं. मोसिन खान की पत्नी ने अदालत को बताया कि FIR दर्ज करने से पहले रिसर्चर खुद उनके घर आई थी. उसने कहा था, “आप और आपके बच्चे मोसिन और मेरी शादी में रोडब्लॉक हैं, कृपया इन्हें छोड़ दीजिए. मैं मोसिन से बहुत प्यार करती हूं, शादी करने के लिए कुछ भी कर सकती हूं. यहां तक कि रेप का केस करवा दूंगी और सस्पेंड भी करवा दूंगी.

इतना ही नहीं, पत्नी ने कोर्ट में महिला और अपनी बातचीत के इंटरनेट चैट्स के सबूत भी पेश किए हैं.

ये भी पढें: Comedian Yash Rathi in Trouble: IIT भिलाई में कॉमेडियन यश राठी के खिलाफ FIR दर्ज, शो के दौरान आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप

अब कोर्ट ने दिया FIR का आदेश

इन सभी बिंदुओं और सबूतों के आधार पर कोर्ट ने महिला के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं. महिला पर मानसिक उत्पीड़न, धमकी और झूठे आरोपों का मामला दर्ज होगा. वहीं दूसरी ओर, IIT की महिला रिसर्चर अपने आरोपों पर कायम है. उसका कहना है कि उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही है और प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा.

उसका दावा है कि मोसिन ने उनसे शादी का वादा किया और लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए.

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. लोग पूछ रहे हैं कि जब एक IPS अफसर और पब्लिक फिगर की शादी और परिवार की जानकारी सार्वजनिक है, तो IIT में पढ़ रही महिला को कैसे नहीं पता चला? अगर उसे शुरू से पता था कि वह शादीशुदा है, तो फिर अब रेप का आरोप कितना सही है?

सुप्रीम कोर्ट पहले ही कह चुका है कि अगर महिला को किसी पुरुष की शादीशुदा स्थिति का पता है, और इसके बावजूद वो संबंध बनाती है, तो वह 'फर्जी वादा कर रेप' की श्रेणी में नहीं आता.

क्या है "सहमति" की परिभाषा?

इस केस ने एक बार फिर "सहमति" (consent) की परिभाषा को चर्चा में ला दिया है. सहमति एक सक्रिय प्रक्रिया है, न कि बाद में बदलने वाला फैसला. जैसे हम पुरुषों को सिखाते हैं कि "ना मतलब ना होता है", वैसे ही महिलाओं को भी यह समझना होगा कि "हां" का मतलब भी जिम्मेदारी होती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).