देश

कन्नड़ संगठनों ने बॉलीवुड स्टार अजय देवगन के खिलाफ कर्नाटक में किया विरोध प्रदर्शन

कन्नड़ संगठनों ने गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के हिंदी को देश की राष्ट्रभाषा बताने वाली टिप्पणी के खिलाफ यहां विरोध प्रदर्शन किया. कर्नाटक रक्षणा वेदिका प्रवीण शेट्टी गुट ने बेंगलुरु में मैसूरु बैंक सर्कल में एक विरोध प्रदर्शन किया और अभिनेता के खिलाफ नारे लगाए.

कन्नड़ संगठनों ने बॉलीवुड स्टार अजय देवगन के खिलाफ कर्नाटक में किया विरोध प्रदर्शन
अजय देवगन (Photo Credits: Instagram)

बेंगलुरू, 28 अप्रैल : कन्नड़ संगठनों ने गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgan) के हिंदी को देश की राष्ट्रभाषा बताने वाली टिप्पणी के खिलाफ यहां विरोध प्रदर्शन किया. कर्नाटक रक्षणा वेदिका प्रवीण शेट्टी गुट ने बेंगलुरु में मैसूरु बैंक सर्कल में एक विरोध प्रदर्शन किया और अभिनेता के खिलाफ नारे लगाए. चूंकि विरोध से पहले पुलिस से कोई अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए आंदोलनकारियों को हिरासत में ले लिया गया.

उन्होंने स्थानीय क्षेत्रीय भाषाओं का अपमान करने वाले हिंदी के एक ट्वीट करने के लिए अभिनेता की आलोचना की. प्रदर्शनकारियों ने अजय देवगन की तस्वीरें लहराई और उनके खिलाफ नारेबाजी की. आंदोलनकारियों का कहना था कि हिंदी थोपने को लेकर उत्तर भारतीय बार-बार कर्नाटक के लोगों को भड़का रहे हैं. एक आंदोलनकारी ने कहा, हिंदी फिल्में कन्नड़ लोग देखते जाती हैं और ऐसे समय में जब कन्नड़ फिल्म उद्योग बढ़ रहा है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जा रहा है. यह भी पढ़ें : UP: सीएम योगी से BSP महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह ने की मुलाकात, जाने मिलने की वजह

कर्नाटक रक्षणा वेदिका के अध्यक्ष टी.ए. नारायण गौड़ा ने बताया कि संविधान में हिंदी भाषा को दिए गए महत्व के कारण हिंदी भाषी लोगों ने अन्य भाषाओं के प्रति सामंतवादी ²ष्टिकोण विकसित किया है. बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का बयान हिंदी सामंतवाद का प्रतीक है. संविधान में हिंदी को महत्व देने वाले प्रावधानों को हटाना होगा, अन्यथा हिंदी भाषी लोगों का यह सामंती रवैया खत्म नहीं होगा. वे क्षेत्रीय भाषाओं पर हावी रहेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2022 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).