Kanhaiyalal Murder Case: पाकिस्तान में रची गई थी कन्हैयालाल की हत्या की साजिश, NIA की चार्जशीट में 11 आरोपियों के नाम

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को राजस्थान के उदयपुर में भाजपा नेता नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर दर्जी कन्हैया लाल तेली की नृशंस हत्या के मामले में दो पाकिस्तानी नागरिकों सहित 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया.

कन्हैया लाल के हत्यारोपी (Photo Credit : Twitter)

जयपुर, 22 दिसम्बर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को राजस्थान के उदयपुर में भाजपा नेता नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर दर्जी कन्हैया लाल तेली की नृशंस हत्या के मामले में दो पाकिस्तानी नागरिकों सहित 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया. Udaipur Murder: कपिल मिश्रा ने कन्हैया लाल के परिवार को सौंपा 1 करोड़ 70 लाख रुपये का चेक

विशेष एनआईए अदालत के समक्ष दायर चार्जशीट में मोहम्मद रियाज अटारी, मोहम्मद गोस, मोहसिन खान, आसिफ हुसैन, मोहम्मद मोहसिन, वसीम अली, फरहाद मोहम्मद शेख, मोहम्मद जावेद, मुस्लिम खान उर्फ मुस्लिम रजा, और पाकिस्तानी नागरिक सलमान, और अबू इब्राहिम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की हत्या सहित विभिन्न धाराओं के साथ-साथ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत आरोप लगाया गया है.

तेली की 28 जून को दो हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी और लोगों में दहशत पैदा करने के लिए हत्या का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था. मामला शुरू में उदयपुर के धनमंडी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, और बाद में एनआईए द्वारा फिर से दर्ज किया गया.

एनआईए ने चार्जशीट में कहा- जांच में पता चला है कि आरोपी व्यक्तियों ने आतंकी गिरोह-मॉड्यूल के रूप में काम कर बदला लेने की साजिश रची थी. आरोपी कट्टरपंथी थे और भारत के भीतर और बाहर प्रसारित होने वाले ऑडियो, वीडियो, संदेशों से प्रेरित थे. आरोपियों ने घातक चाकुओं का इंतजाम किया और कन्हैया लाल की फेसबुक पोस्ट की प्रतिक्रिया के आधार पर उसकी हत्या कर दी. उन्होंने हत्या का वीडियो बनाया, जारी किया और उसे वायरल कर दिया.उन्होंने भारत के लोगों के बीच आतंक फैलाने के इरादे से एक और धमकी भरा वीडियो भी शूट किया.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड