Kandivali Suicide Case: मुंबई के कांदिवली में MHADA के उप रजिस्ट्रार की पत्नी ने की आत्महत्या, पति के खिलाफ केस दर्ज

कांदिवली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) के एक वरिष्ठ अधिकारी पर अपनी पत्नी को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है, यह अधिकारी MHADA में उप रजिस्ट्रार के पद पर तैनात हैं.

(Photo Credits Twitter)

Kandivali Suicide Case: मुंबई के कांदिवली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) के एक वरिष्ठ अधिकारी पर अपनी पत्नी को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है, यह अधिकारी MHADA में उप रजिस्ट्रार के पद पर तैनात हैं.

मृतक महिला के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज

मृतक 42 वर्षीय महिला शनिवार शाम को कांदिवली ईस्ट स्थित अपने फ्लैट में मृत पाई गई. उसके बाद महिला के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर समता नगर पुलिस स्टेशन ने MHADA के उप रजिस्ट्रार और उसकी सास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया. यह भी पढ़े: Mumbai TV Actress Son Suicide: मुंबई के कांदिवली में टीवी अभिनेत्री के 14 वर्षीय बेटे ने 57वीं मंजिल से कूदकर दी जान, मां ने ट्यूशन जाने के लिए लगाई थी फटकार

आत्महत्या से पहले पारिवारिक डॉक्टर को कॉल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला ने आत्महत्या करने से पहले अपने पारिवारिक डॉक्टर को फोन किया था, जिसमें उसने कहा था कि उसके परिवार के लोग उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रहे हैं. जब डॉक्टर ने बाद में महिला के कॉल का जवाब नहीं पाया, तो उन्होंने महिला के रिश्तेदारों को सूचित किया. जब महिला के परिवारवाले मुंबई पहुंचे, तो पता चला कि महिला ने आत्महत्या कर ली थी.

दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप

महिला के भाई का आरोप है कि उसकी बहन को दहेज की मांग को लेकर लगातार उसके पति और सास द्वारा परेशान किया जा रहा था, पुलिस मृतक महिला के भाई के शिकायत पर मामले की जांच पड़ताल में जूट गई हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kerala Election 2026: चुनाव प्रचार को लेकर केरल पहुंचे PM मोदी, कांग्रेस पर जमकर बरसे, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर कही ये बात; VIDEO

Telangana Shocker: तेलंगाना में दिल दहला देने वाला मामला, बेटे की चाहत में पति बना हैवान, गर्भवती पत्नी और दो बेटियों को स्विमिंग पूल में डुबोकर मार डाला