Kalyan Satta Matka Mumbai: कल्याण सट्टा मटका क्या है? भारत में कैसे हुई इसकी शुरुआत
1950 के दशक में जब यह खेल शुरू हुआ उस समय लोग न्यूयॉर्क कॉटन एक्सचेंज से बॉम्बे कॉटन एक्सचेंज में भेजी गई कपास की कीमतों पर सट्टा लगाते थे.
Kalyan Satta Matka Mumbai: कल्याण सट्टा मटका, जिसे सट्टा किंग के नाम से भी जाना जाता है, भारत में सबसे लोकप्रिय लॉटरी और जुआ के रूपों में से एक है. इसकी शुरुआत 1950 के दशक में हुई थी. शुरुआत में, सट्टा मटका में कपास की शुरुआती और बंद होने वाली कीमतों पर सट्टा लगाया जाता था. समय के साथ, यह खेल बहुत विकसित हुआ है और आज इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खेला जाता है. हालांकि, भारत में सट्टा अवैध हैं. इसमें 'कल्याण सट्टा मटका' का नाम प्रमुखता से आता है.
सट्टा मटका का इतिहास
1950 के दशक में जब यह खेल शुरू हुआ उस समय लोग न्यूयॉर्क कॉटन एक्सचेंज से बॉम्बे कॉटन एक्सचेंज में भेजी गई कपास की कीमतों पर सट्टा लगाते थे. 1961 में, न्यूयॉर्क कॉटन एक्सचेंज ने इस प्रथा को बंद कर दिया, जिससे सट्टेबाजों और जुआरियों को सट्टा मटका व्यवसाय को जीवित रखने के लिए अन्य तरीकों की तलाश करनी पड़ी. 1980 और 1990 के दशक में, मटका का व्यवसाय अपने चरम पर पहुंच गया था. Satta Matka Mumbai: सट्टा मटका और जुआ; दोनों में क्या है अंतर? यहां समझें.
वहीं कल्याण सट्टा मटका मूल रूप से मुंबई के कल्याणजी भगत द्वारा शुरू किया गया था, जो एक गुजराती किसान थे. इस खेल ने मुंबई में तेजी से लोकप्रियता हासिल की. How is Satta Matka Played: देश में अवैध लेकिन फिर भी कैसे खेला जाता है सट्टा मटका? यहां जानें इसके बारे में सबकुछ.
मटका जुआ के कई प्रसिद्ध खेलों में मिलन मॉर्निंग, श्रीदेवी, कल्याण मॉर्निंग, पद्मावती, माधुरी, श्रीदेवी मॉर्निंग, महारानी, मेन कल्याण, मेन बाजार डे, पुणा बाजार, कल्याण, कल्याण सट्टा मटका, कल्याण मटका, राजधनी मटका और मेन मुंबई मटका शामिल हैं. ये खेल विभिन्न समय पर खेले जाते हैं और इसके नतीजे संबंधित वेबसाइटों पर प्रकाशित होते हैं. What is DpBOSS Satta Matka Website? क्या है डीपीबॉस; सट्टा मटका बाजार में क्यों है इसके चर्चे.
सट्टा मटका लोकप्रिय लेकिन अवैध है जो भारत में गुप्त रूप से फल-फूल रहा है. यह एक ऐसा खेल है जिसमें लोग अपने भाग्य को आजमाते हैं, लेकिन इसके साथ ही, इसके गंभीर कानूनी और सामाजिक परिणाम भी होते हैं. इस खेल के आकर्षण से बचना ही बेहतर है. सरकार और पुलिस इस खेल के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई करती रहती है.
डिस्क्लेमर: सट्टा मटका या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा / जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2024 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

