KDMC Water Supply Update: मुंबई से सटे कल्याण-डोंबिवली में पानी की संकट, बारिश की देरी के चलते 20 जून तक पानी कटौती का ऐलान, इतने घंटे नहीं आएगा पानी

महाराष्ट्र के कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में जल संकट और मानसून की देरी की आशंका को देखते हुए केडीएमसी (KDMC) ने 12 जून से 21 जून 2026 तक अलग-अलग क्षेत्रों में चरणों के तहत 24 घंटे की पानी कटौती की घोषणा की है.

Water Cut

KDMC Water Supply Update:  महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आने वाले कल्याण और डोंबिवली शहरों के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक सूचना जारी की गई है. कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (KDMC) ने जल संसाधन विभाग के निर्देशों के बाद पूरे क्षेत्र में 12 जून से 21 जून 2026 तक चरणबद्ध तरीके से पानी की कटौती करने की घोषणा की है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा इस साल एल निनो (El Nino) और हिंद महासागर द्विध्रुव (IOD) के प्रभाव के कारण मानसून में देरी होने की आशंका जताए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है. भविष्य में पानी की गंभीर किल्लत से बचने के लिए प्रशासन ने कुल जल आपूर्ति में 20 प्रतिशत की दैनिक कटौती लागू करने का निर्णय लिया है.

किन क्षेत्रों में किस दिन 24 घंटे बंद रहेगी आपूर्ति?

केडीएमसी द्वारा जारी आधिकारिक समय सारणी के अनुसार, शहर के अलग-अलग वार्डों में संबंधित जल शोधन संयंत्रों (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स) को निर्धारित तारीखों पर रात 12 बजे से अगले दिन रात 12 बजे तक यानी पूरे 24 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा. प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का विवरण इस प्रकार है:

राज्य सरकार के बजट सत्र की गाइडलाइंस का पालन

यह प्रशासनिक निर्णय राज्य सरकार के 2026 के बजट सत्र के दौरान जारी किए गए उन दिशा-निर्देशों के अनुरूप है, जिसमें सभी स्थानीय निकायों को 31 अगस्त 2026 तक के लिए एक सख्त जल प्रबंधन योजना तैयार करने का आदेश दिया गया था. जल संसाधन विभाग और एमआईडीसी (MIDC) के अधिकारियों के साथ 9 जून को हुई समीक्षा बैठक के बाद सभी एजेंसियों को पानी की बचत सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था. अधिकारियों का मानना है कि इस समय की जा रही बचत से आने वाले हफ्तों में बांधों के जलस्तर को स्थिर बनाए रखने में मदद मिलेगी.

नगर निगम की नागरिकों से अपील

केडीएमसी के जल आपूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंताओं ने स्थानीय जनता से अपील की है कि वे पानी की कटौती वाली निर्धारित तारीखों से एक दिन पहले ही अपनी जरूरत के अनुसार पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें. प्रशासनिक अधिकारियों ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे पानी को व्यर्थ न बहाएं और भविष्य के संकट से निपटने के लिए नगर निगम के इस संरक्षण अभियान में पूरा सहयोग प्रदान करें. कपाती के अगले दिन पानी का दबाव सामान्य से थोड़ा कम रहने की संभावना भी जताई गई है.

Share Now