कल का मौसम, 10 मई 2025: दिल्ली से लेकर यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान तक कैसा रहेगा वेदर; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

देश में मौसम इन दिनों आंख-मिचोली खेल रहा है. कहीं भीषण गर्मी पड़ रही तो कहीं बारिश का मौसम है. दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिलाजुला असर दिख रहा है.

Representational Image | PTI

Kal Ka Mausam, 10 May 2025: देश में मौसम इन दिनों आंख-मिचोली खेल रहा है. कहीं भीषण गर्मी पड़ रही तो कहीं बारिश का मौसम है. दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिलाजुला असर दिख रहा है. कभी बारिश हो जाती है तो कभी गर्मी बढ़ जाती है. दिल्लीवालों को आने वाले दिनों में गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. इतना ही नहीं, यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है. बात करें कल के मौसम की तो कल यानी 10 मई को देशभर में मिलाजुला मौसम दिखेगा. आईएमडी यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य हिस्सों में कल और आने वाले कुछ दिनों तक गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है. यहां जानिए कल देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.

दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. जहां सुबह तक तेज धूप थी, वहीं शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवाओं ने दस्तक दे दी. मौसम विभाग ने 9 और 10 मई को झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान दिल्ली में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई है. अगले कुछ दिनों तक दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी. हालांकि 11 से 14 मई तक सिर्फ बादल रहने का अनुमान है.

उत्तर भारत: हिमाचल से यूपी तक बारिश और गरज के आसार

उत्तर-पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि 9 से 11 मई तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. राजस्थान में यह स्थिति 13 मई तक बनी रह सकती है.

इस बीच, राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ गर्मी और लू का भी खतरा बना रहेगा. यानी वहां मौसम दो तरफा हो सकता है. कहीं राहत, कहीं आफत.

झारखंड में बढ़ेगी गर्मी, 10 मई से कई जिलों में हीटवेव का खतरा

झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. 10 मई से देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जैसे जिलों में तेज गर्मी का अहसास होगा. अभी तक तापमान थोड़ा सामान्य बना हुआ था, लेकिन अब हीटवेव की स्थिति बन सकती है. IMD ने इन जिलों के लिए गर्मी और उमस से सतर्क रहने की चेतावनी दी है.

मध्य भारत में गरज-बारिश और बिजली का अलर्ट

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 9 से 13 मई तक गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है. यह क्षेत्र भी अगले कुछ दिनों तक मौसम के उतार-चढ़ाव का गवाह रहेगा.

दक्षिण भारत में बिजली, बारिश और तेज हवाएं

दक्षिण भारत के राज्यों में भी मौसम सक्रिय है. तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में 9 से 13 मई तक गरज-बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. विशेष रूप से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 9 मई को भारी बारिश का अलर्ट है.

तेलंगाना में 12-13 मई को तेज हवाएं 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से चल सकती हैं. तटीय क्षेत्रों में अलर्ट पर रहने की सलाह दी गई है.

पूर्वोत्तर भारत: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

पूर्वोत्तर राज्यों में 10 से 15 मई तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में लगातार तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\