कल का मौसम, 1 मार्च 2025: मैदानों में बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी से गिरा पारा; जानें दिल्ली सहित अन्य राज्यों का हाल

फरवरी के आखिर में जहां कई राज्यों में तापमान बढ़ने लगा था, वहीं बारिश और बर्फबारी ने एक बार फिर सर्दी का अहसास करा दिया है. देशभर में मौसम ने करवट ले ली है और बारिश-बर्फबारी से कई इलाकों में ठंड बढ़ गई है.

Representational Image | PTI

Kal Ka Mausam, 1 March 2025: फरवरी के आखिर में जहां कई राज्यों में तापमान बढ़ने लगा था, वहीं बारिश और बर्फबारी ने एक बार फिर सर्दी का अहसास करा दिया है. देशभर में मौसम ने करवट ले ली है और बारिश-बर्फबारी से कई इलाकों में ठंड बढ़ गई है. दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है, लेकिन हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में भारी बर्फबारी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. कई रास्ते बंद हो गए हैं, और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

बात करें कल के मौसम (Kal Ka Mausam) की तो मौसम विभाग (IMD) ने 1 मार्च को दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और आंधी तूफान की संभावना है. अगले 24 घंटे हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और कश्मीर में मौसम बेहद खराब रहने की संभावना है. आइए जानते हैं 1 मार्च 2025 का पूरा वेदर अपडेट.

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार बारिश हुई. 1 मार्च शनिवार को भी बारिश के आसार हैं. शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. तापमान में गिरावट होगी और ठंडी हवाओं का असर रहेगा.

पंजाब, हरियाणा का मौसम

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश हुई. बारिश से दोनों राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. हरियाणा में शनिवार को भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. हरियाणा के कुरुक्षेत्र, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, झज्जर समेत कई जिलों में बारिश के आसार. पंजाब के लुधियाना, पटियाला, जालंधर में भी अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना है.

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में आंधी, गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है. पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है.

हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी का कहर

हिमाचल-उत्तराखंड में शुक्रवार को भारी बर्फबारी हुई. हिमाचल प्रदेश की 200 से अधिक सड़कें बंद हैं. लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, शिमला, मंडी, सिरमौर और चंबा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. हिमस्खलन और भूस्खलन है.

बात करें उत्तराखंड की तो यहां के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई. वहीं मैदानी इलाकों में दिनभर बारिश जारी रही. देहरादून, नैनीताल, मसूरी और टिहरी में बारिश और ठंडी हवाओं का असर दिखा. अगले 24 घंटे तक मौसम खराब रहने की संभावना है.

कश्मीर में बर्फबारी

कश्मीर में हुई भारी बर्फबारी के कारण अधिकांश हिस्से बर्फ से ढक गए. शुक्रवार को रेल, हवाई और सड़क ट्रैफिक प्रभावित हुआ. शनिवार को भी कई इलाकों में बर्फबारी की संभवना है, कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Gaddafi Stadium Pitch Report: गद्दाफी स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Lahore Weather Update: लाहौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल