देश

कल का मौसम, 2 अप्रैल 2025: दिल्ली से गुजरात-महाराष्ट्र तक कैसा रहेगा मौसम; पढ़ें लेटेस्ट वेदर अपडेट

अप्रैल के आते ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है. उत्तर भारत में गर्मी तेजी से बढ़ रही है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार में धूप तेज हो गई है, जिससे दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. हालांकि, कुछ राज्यों में मौसम बदल रहा है. भारत में इस साल भीषण गर्मी पड़ने वाली है.

कल का मौसम, 2 अप्रैल 2025: दिल्ली से गुजरात-महाराष्ट्र तक कैसा रहेगा मौसम; पढ़ें लेटेस्ट वेदर अपडेट
Representational Image | PTI

Kal Ka Mausam, 2 April 2025: अप्रैल के आते ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है. उत्तर भारत में गर्मी तेजी से बढ़ रही है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार में धूप तेज हो गई है, जिससे दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. हालांकि, कुछ राज्यों में मौसम बदल रहा है. भारत में इस साल भीषण गर्मी पड़ने वाली है. इसकी चेतावनी खुद आईएमडी ने दी है. आईएमडी ने कहा कि अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है, जबकि मध्य और पूर्वी भारत तथा उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है.

Heatwave Alert: इस बार झुलसा देगी गर्मी, उत्तर-पश्चिम भारत में हीटवेव के दिन होंगे दोगुने.

बात करें कल के मौसम की तो 2 अप्रैल 2025 को दिल्ली, यूपी सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ने का अनुमान है. मध्य प्रदेश और राजस्थान में बारिश की संभावना है, जबकि उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा. झारखंड में भी बारिश की उम्मीद है. आइए जानते हैं, कल देश के अलग-अलग हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम.

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा. दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. राहत की बात यह है कि दिनभर तेज हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी.

उत्तर प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर

उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है. प्रदेश के कई हिस्सों में अप्रैल की शुरुआत में ही जून जैसी गर्मी महसूस की जा रही है. मौसम विभाग का कहना है कि 2 अप्रैल को भी प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. 3 अप्रैल को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा.

बिहार में भीषण गर्मी का दौर

बिहार में तापमान लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में गर्मी का दौर जारी रहेगा और तापमान में इजाफा होगा.

मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश में मौसम बदल रहा है. भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम में सोमवार शाम से बारिश शुरू हो गई. आने वाले दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 2 और 3 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.

राजस्थान में मौसम फिर बदलेगा

राजस्थान में बीते 24 घंटे में गर्मी बढ़ी है, लेकिन 2 और 3 अप्रैल को फिर से मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग ने कोटा, बांसवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, बारां और झालावाड़ में हल्की बारिश की संभावना जताई है. गुरुवार को जयपुर सहित अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है.

झारखंड में झमाझम बारिश के आसार

झारखंड में गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. 2 से 4 अप्रैल के बीच राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है. इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि, 2 अप्रैल को चमोली और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. औली में बर्फबारी के कारण पर्यटकों की भीड़ बनी हुई है.

मुंबई में बारिश

मुंबईकरों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को गरज के साथ बारिश और हल्की आंधी का अनुमान लगाया है. विभाग ने बुधवार को महाराष्ट्र के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. मंगलवार को मुंबई में अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी मुंबई की निदेशक शुभांगी भूटे ने बताया, "तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी. मंगलवार शाम को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है और बुधवार को उपनगरों में तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने से मुंबईकरों को राहत मिल सकती है."

गुजरात का मौसम

गुजरात में इस हफ्ते मौसम में बड़ा उलटफेर देखा जाएगा. मौसम विभाग ने बुधवार को गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश और लू चलने का अलर्ट जारी किया. मौसम विभाग ने सौराष्ट्र, कच्छ के अलग-अलग जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2025 09:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).