कल का मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान, इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD ने 26 सितंबर के लिए कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी किया है. इसके साथ ही, सौराष्ट्र, कच्छ, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है.

Representational Image | PTI

नई दिल्ली: मानसून अब अपनी वापसी की ओर बढ़ रहा है, लेकिन कई राज्यों में मौसम का मिजाज अब भी करवट ले रहा है. दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 26 सितंबर को दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की संभावना है.

Maharashtra Weather: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट; मुंबई, ठाणे में भारी बारिश की चेतावनी.

कल का मौसम: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD ने 26 सितंबर के लिए कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी किया है. इसके साथ ही, सौराष्ट्र, कच्छ, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है. इसके अलावा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा सहित कई अन्य राज्यों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है, जिसमें हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.

IMD लेटेस्ट अपडेट

दिल्ली में कल का मौसम: हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली-NCR के निवासियों के लिए मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है. बुधवार को भले ही गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा, लेकिन गुरुवार यानी 26 सितंबर को हल्की बारिश का अनुमान है. इससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी. IMD ने कहा है कि राजधानी के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.

महाराष्ट्र में कल का मौसम: भारी बारिश का अलर्ट

महाराष्ट्र में भी IMD ने भारी बारिश की संभावना जताई है. मुंबई सहित राज्य के कई हिस्सों में 26 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. खासकर, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. कोंकण और गोवा के लिए भी 26 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम: बारिश की संभावना

26 सितंबर को शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही, राज्य के छह जिलों में आंधी और बिजली गिरने का 'येलो अलर्ट' भी जारी किया गया है.

26 सितंबर को देश के कई हिस्सों में बारिश होने वाली है, जिससे कई इलाकों में गर्मी और उमस से राहत मिलेगी. हालांकि, कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी