कल का मौसम: देश के कई हिस्सों में अभी और होगी बारिश, चेक करें वेदर पर IMD का लेटेस्ट अपडेट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज, 20 सितंबर को देश में भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. हालांकि, मानसून के अंत के साथ ही अगले चार से पांच दिनों तक देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.

Representational Image | PTI

कल का मौसम: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज, 20 सितंबर को देश में भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. हालांकि, मानसून के अंत के साथ ही अगले चार से पांच दिनों तक देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में सामान्य से लेकर हल्की बारिश का पूर्वानुमान दिया है. मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार कल यानी 21 सितंबर को देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है.

कई राज्यों में बारिश का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा. कल का मौसम: भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण भारत और उत्तर पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है. लगातार उत्तर प्रदेश में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है. हालांकि  गंगाजी के नजदीक बाढ़ की को खबर नहीं है.

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाल की रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शुक्रवार सुबह 6:30 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 90 दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में 27 अंकों का सुधार है. यह "संतोषजनक" श्रेणी में आता है.

आज, 20 सितंबर को, दिल्ली का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है. IMD के मुताबिक, दिल्ली में अगले छह दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है और शुक्रवार को हल्की बारिश का अनुमान है.

IMD वेदर अपडेट:

मध्य भारत का मौसम

मध्य भारत में 26 सितंबर तक "छिटपुट से लेकर व्यापक हल्की से मध्यम बारिश" की संभावना है. 23 से 25 सितंबर के बीच मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में "अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश" का अनुमान है. विदर्भ में भी 24 और 25 सितंबर को बारिश की संभावना जताई गई है.

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत

IMD की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है, "अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की संभावना है. पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है."

20 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है. 22 से 25 सितंबर के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का अनुमान है. 23 से 25 सितंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी बारिश की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम

IMD ने 26 सितंबर तक उत्तर-पश्चिम भारत में "छिटपुट से लेकर हल्की से मध्यम बारिश" की संभावना जताई है.

पश्चिम और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत

मौसम विभाग के अनुसार, "कोकण और गोवा, मराठवाड़ा, रायलसीमा, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 20 सितंबर को गर्म और उमस भरा मौसम बने रहने की संभावना है."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Gaddafi Stadium Pitch Report: गद्दाफी स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Lahore Weather Update: लाहौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल