कल का मौसम: यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें 18 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने कल यानी 18 सितंबर के लिए कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD ने उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अंडमान और निकोबार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

Representational Image | PTI

कल का मौसम: देश के कई राज्यों में इन दिनों खूब बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली में तेज बारिश के आसार जताए हैं. IMD के मुताबिक, दिल्ली में बारिश का सिस्टम एक्टिव हो चुका है, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने बताया झारखंड में सक्रिय सिस्टम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा, जिससे दिल्ली और उससे सटे इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान यागी के अवशेष के झारखंड में सक्रिय होने के बाद तेजी से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की उम्मीद है जिससे दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों में बुधवार को भी अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं.

कल का मौसम: IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने कल यानी 18 सितंबर के लिए कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD ने उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अंडमान और निकोबार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

Kal Ka Mausam: IMD अपडेट

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली का 18 और 19 सितंबर को दिल्ली में अच्छी बारिश की संभावना है. 18 सितंबर को तेज बारिश और 19 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है. इसके चलते कुछ क्षेत्रों में जलभराव भी हो सकता है. अधिकतम तापमान 32-35°C और न्यूनतम तापमान 23-25°C रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम: भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 18 सितंबर तक प्रदेश में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी. यूपी के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है. इस दौरान बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है.

उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान 'यागी' का प्रभाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, और कानपुर समेत अन्य जिलों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है. बुधवार को बुंदेलखंड व आगरा रीजन में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है.

उत्तराखंड में कल का मौसम

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है. राज्य के कई हिस्सों में रिमझिम बारिश हो रही है. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का अनुमान है. अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है.

राजस्थान में कल का मौसम

मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर सहित कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड