देश

बाल यौन शोषण कांड में कनिष्ठ अभियंता निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाल यौन शोषण कांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए गए सिंचाई विभाग के कर्वी के कनिष्ठ अभियंता (जेई) रामभवन सिंह को प्रमुख अभियंता ने निलंबित कर दिया है.

बाल यौन शोषण कांड में कनिष्ठ अभियंता निलंबित

चित्रकूट (उप्र), 18 नवंबर: बाल यौन शोषण कांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) (CBI) द्वारा गिरफ्तार किए गए सिंचाई विभाग के कर्वी के कनिष्ठ अभियंता (जेई) (JE) रामभवन सिंह (Rambhavan Singh) को प्रमुख अभियंता ने निलंबित कर दिया है. चित्रकूट के जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने सिंचाई परियोजना के प्रमुख अभियंता वीके निरंजन (VK Niranjan) द्वारा जारी निलंबन आदेश की प्रति बुधवार को यहां मीडिया को जारी की है. निरंजन ने अपने निलंबन आदेश में कहा कि जेई के अनैतिक तथा कदाचार में लिप्त होने पर उसे कर्मचारी आचरण नियमावली प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है.

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सिंह पर चित्रकूट (Chitrakoot), बांदा (Banda) और हमीरपुर (Hameerpur) जिलों में 5 से 16 साल की आयु के करीब 50 बच्चों के साथ कुकृत्य करने का आरोप है. उसे बांदा से गिरफ्तार किया गया और जल्द एक सक्षम अदालत में पेश किया जा सकता है. अधिकारियों के अनुसार सीबीआई को तलाशी के दौरान आठ मोबाइल फोन, करीब आठ लाख रुपये नकदी, सेक्स टॉय, लैपटॉप और बड़ी मात्रा में बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री के अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले हैं.

यह भी पढ़े:   Gangrape In Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा में लिफ्ट देने के बहाने 14 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप, 2 गिरफ्तार.

उन्होंने बताया कि आरोप है कि सिंह पिछले 10 साल से इस काम को अंजाम दे रहा था. समझा जाता है कि उसने जांचकर्ताओं को बताया कि वह बच्चों को इस बारे में मुंह बंद रखने के लिए मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण देता था.

उधर, चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) (SP) अंकित मित्तल (Ankit Mittal) ने बुधवार को बताया, "सीबीआई की एक आठ सदस्यीय टीम दो नवंबर से जिले में डेरा डाले थी, लेकिन पुलिस को यह पता नहीं था कि किस मामले की जांच कर रही है. इतना जरूर था कि सीबीआई टीम गिरफ्तार जेई रामभवन व उसके चालक से लगातार पूछताछ कर रही थी."

सं जफर

 

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2020 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).