Juhu Theft Case: मुंबई की जुहू पुलिस की कार्रवाई, बंद घर से करोड़ों की चोरी, मामले में दो आरोपियों को दबोचा

मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित जांच शुरू की. पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म @MumbaiPolice पर ट्वीट कर जानकारी दी कि एक आरोपी को पंजाब के ज़िरकपुर से और दूसरे को नवी मुंबई के कोपरखैरने इलाके से गिरफ्तार किया गया है.

Juhu Theft Case:  मुंबई के  जुहू पुलिस स्टेशन के हद में  एक बंद घर से बड़ी चोरी की शिकायत सामने आई है. चोरों ने घर से करोड़ों रुपये के सोना, हीरे और अन्य कीमती वस्तुएं चुरा लीं, जिनकी कुल कीमत करीब ₹1.15 करोड़ बताई जा रही है. यह वारदात उस समय हुई जब मकान मालिक शहर से बाहर थे और घर पूरी तरह से बंद था. इसी का फायदा उठाकार दोनों चोर घर से रूपये समेत जहने चुराकर फरार हो गए.

पंजाब और नवी मुंबई से आरोपियों की गिरफ्तारी

मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित जांच शुरू की. पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म @MumbaiPolice पर ट्वीट कर जानकारी दी कि एक आरोपी को पंजाब के ज़िरकपुर से और दूसरे को नवी मुंबई के कोपरखैरने इलाके से गिरफ्तार किया गया है. यह भी पढ़े: मुंबई: ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट कशिश कपूर के घर चोरी, 4.5 लाख रुपये गायब, नौकर के खिलाफ FIR दर्ज

1.6 किलो आभूषण समेत अन्य सामान बरामद

पुलिस के अनुसार दोनों चोरों के पास कार्रवाई के दौरान 1.6 किलोग्राम आभूषण बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹80 लाख है. इसके अलावा ₹50,000 की एक दोपहिया वाहन और ₹23,000 का एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस चोरी में और कौन-कौन शामिल था, और क्या इसमें कोई संगठित गिरोह सक्रिय है.फिलहाल मामले में जुहू पुलिस की जांच जारी हैं

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Bengal 2nd phase polls: दूसरे चरण के लिए चुनाव आयोग ने नियुक्त किए 11 अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षक, डायमंड हार्बर के 5 बड़े अधिकारी निलंबित

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी