Bombay High Court: तड़के 3.30 बजे सुनवाई.. छुट्टियों के दिन भी काम.. आज रिटायर हो गए न्यायमूर्ति कथावाला, कहा- मेरी तीर्थयात्रा समाप्त हुई

बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एस जे कथावाला बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए और इस मौके पर उन्होंने अपनी न्यायिक यात्रा को एक ''तीर्थ'' करार दिया. न्यायमूर्ति कथावालाने हाल में मध्यरात्रि तक सुनवायी की थी जबकि एक मौके पर उन्होंने तड़के तीन बजकर 30 मिनट तक सुनवायी की थी.

न्यायाधीश एस जे कथावाला (Photo Credits: Facebook)

मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एस जे कथावाला (S J Kathawalla) बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए और इस मौके पर उन्होंने अपनी न्यायिक यात्रा को एक ''तीर्थ'' करार दिया. न्यायमूर्ति कथावालाने हाल में मध्यरात्रि तक सुनवायी की थी जबकि एक मौके पर उन्होंने तड़के तीन बजकर 30 मिनट तक सुनवायी की थी. हड़ताल एमएसआरटीसी कर्मचारी काम पर लौटें, खुदकुशी समाधान नहीं है: बंबई उच्च न्यायालय

मुंबई में 'एडवोकेट एसोसिएशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया' (एएडब्ल्यूआई) द्वारा आयोजित विदायी समारोह को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति कठवल्ला ने कहा, ''मेरे लिये न्यायाधीश का पद कोई करियर बनाने का कदम या पेशेवर तौर पर ऊंचाई पर पहुंचने जैसा नहीं था. हालांकि, सच्चाई यह है कि यह एक तीर्थयात्रा थी जो आज समाप्त हो रही है.''

गौरतलब है कि न्यायमूर्ति कथावाला को काम के प्रति समर्पित माना जाता है क्योंकि वह अदालत के अवकाश के दिनों में भी काम किया करते थे.

बता दें कि जस्टिस एस जे कथावाला एनसीबी के मुंबई निदेशक समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े और एनसीपी नेता व मंत्री नवाब मलिक मानहानि केस, महाराष्ट्र सरकार और राज्यपाल के बीच उपजे एमएलसी विवाद मामला, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के कार्यालय को बीएमसी द्वारा ढहाए जाने का मामला आदि प्रमुख केसो की सुनवाई में शामिल थे.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी