Jodhpur: वसुंधरा राजे ने राजमाता विजया राजे सिंधिया की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे शुक्रवार को जोधपुर से भाद्राजून रवाना होने से पहले रेजिडेंसी रोड स्थित राजमाता विजया राजे सिंधिया स्मारक पहुंची.

Vasundhara Raje (img: pixabay)

जोधपुर, 24 जनवरी : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे शुक्रवार को जोधपुर से भाद्राजून रवाना होने से पहले रेजिडेंसी रोड स्थित राजमाता विजया राजे सिंधिया स्मारक पहुंची. यहां पर उन्होंने राजमाता विजया राजे सिंधिया की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.

वसुंधरा राजे ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने जोधपुर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया स्मारक के खराब रखरखाव की आलोचना की. उन्होंने राजमाता के योगदान के बावजूद उपेक्षा को उजागर किया और राजस्थान में शासन और महिलाओं के साथ व्यवहार पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि एक स्मारक की साफ सफाई नहीं रखी जा रही. राजमाता ने न केवल प्रदेश के लिए बल्कि देश के लिए भी बहुत कुछ किया है, उसके बावजूद भी सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है तो यह सोचने वाली बात है. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: अपने पतियों की प्रताड़ना से परेशान महिलाओं ने एक दूसरे की शादी, इन्स्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

बता दें कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को जोधपुर पहुंची थी. एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था. राजे का रात्रि विश्राम जोधपुर में रहा. वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "शेरगढ़ विधायक श्री बाबू सिंह राठौड़ जी के सुपुत्र श्री भानु प्रताप सिंह के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर वर और वधू को आशीर्वाद दिया.

इससे पहले उन्होंने एक पोस्ट में कहा था, "आज राजाराम आश्रम शिकारपुरा धाम पहुंचकर श्री राजेश्वर भगवान के दर्शन कर, महन्त श्री दयारामजी महाराज से लिया आशीर्वाद. धाम में पूजा अर्चना कर देश प्रदेश में खुशहाली की कामना की." बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए शाम को जोधपुर पहुंचे थे.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त