जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को एक और कामयाबी, कुलगाम एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर- सर्च ऑपरेशन जारी
कुलगाम के वामपोरा में पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि दो आतंकी छिपे हुए हैं, जिसके बाद उनको मार गिराया गया. इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है. अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों की पहचान की जा रही है.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है. शनिवार को कुलगाम (Kulgam) जिले में पुलिस और स्थानीय सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है. कुलगाम के वामपोरा इलाके (Wanpora) में पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि दो आतंकी छिपे हुए हैं, जिसके बाद उनको मार गिराया गया.
अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाई जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई. मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए. उन्होंने बताया कि अभी आतंकवादियों की पहचान नहीं हुई है और यह भी पता नहीं चला है कि वे किस समूह से जुड़े हुए थे. इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है. यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बड़गाम में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप सहयोगी वसीम गनी समेत 3 गिरफ्तार, लंबे समय से कर रहे थे आतंकियों की मदद.
दो आतंकी ढेर-
#UPDATE Two terrorists have been neutralised in the encounter that broke out between terrorists and security forces in Wanpora area of Kulgam, today. Arms and ammunition recovered. Search operation underway: Jammu and Kashmir Police https://t.co/7WQQpqvv90
— ANI (@ANI) May 30, 2020
अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों की पहचान की जा रही है. आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुए हैं. मिली जानकारी के अनुसार वामपोरा इलाके में कम से कम दो आतंकी छिपे हुए थे, जो किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. लेकिन उससे पहले ही सुरक्षाबलों ने उनका खात्मा कर दिया.
कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौरान भी घाटी में आतंकवादी घटनाएं कम नहीं हुई हैं. आतंकी सुरक्षाबलों पर हमला करने और घाटी को अशांत करने की लगातार योजना बना रहे हैं. कश्मीर घाटी में पाकिस्तान लगातार अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2020 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

