J&K Weather Update: श्रीनगर में एक महीने से अधिक समय के बाद रात का तापमान जमाव बिंदु से ऊपर
एक महीने से अधिक समय के बाद शनिवार को श्रीनगर में रात का तापमान जमाव बिंदु से ऊपर चला गया. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है.
श्रीनगर, 31 दिसंबर : एक महीने से अधिक समय के बाद शनिवार को श्रीनगर में रात का तापमान जमाव बिंदु से ऊपर चला गया. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख (Jammu and Kashmir and Ladakh) में अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, बादल छाए रहने के कारण शनिवार को श्रीनगर में एक महीने से अधिक समय के बाद न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर पहुंच गया.
अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है. श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 0.4, पहलगाम में माइनस 9 और गुलमर्ग में माइनस 8 डिग्री सेल्सियस रहा. यह भी पढ़ें : Weather Update Today: पहाड़ों पर बर्फबारी, शीतलहर और कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, अभी और बढ़ेगी ठंड
लद्दाख क्षेत्र में द्रास का न्यूनतम तापमान माइनस 23.7 और लेह में माइनस 13.6 रहा. जम्मू में 6.1, कटरा में 6.2, बटोटे में 1.4, बनिहाल में 1.2 और भद्रवाह में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2022 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

