J&K: पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकियों को किया ढेर; एक भागने में रहा सफल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना ने एक बड़ी घुसपैठ की साजिश को नाकाम कर दिया. गुरुवार शाम को लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया, जबकि एक आतंकी वापस पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) भागने में सफल रहा.

Representational Image | PTI

पुंछ: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना ने एक बड़ी घुसपैठ की साजिश को नाकाम कर दिया. गुरुवार शाम को लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया, जबकि एक आतंकी वापस पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) भागने में सफल रहा. पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन आतंकवादियों ने पुंछ के खारी करमारा से भारत में घुसने की कोशिश की.

जानकारी के मुताबिक तीन आतंकियों ने पुंछ के खाड़ी करमारा सेक्टर से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश की. भारतीय सेना की सतर्कता के चलते तुरंत जवाबी कार्रवाई हुई जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई. सेना के जवानों ने इस मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया, जबकि तीसरा आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर वापस भाग गया.

Budget 2025: अगले 5 साल में दोगुने से भी अधिक हो जाएगा भारत का मेट्रो नेटवर्क, बजट में हो सकता है बड़ा ऐलान.

घुसपैठ की यह कोशिश ऐसे समय में हुई है, जब संभावित घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक कि सुरक्षा बल जम्मू के डोडा और कठुआ में तलाशी अभियान चला रहे हैं, क्योंकि उन्हें ऐसी खबरें मिली हैं कि आतंकवादी ऊंचाई वाले इलाकों से इन इलाकों में आ गए हैं.

सीमा पर अलर्ट

हाल ही में खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था कि पाकिस्तान से आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश हो सकती है. इसके चलते जम्मू-कश्मीर के डोडा और कठुआ जिलों में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. सीमा के चप्पे चप्पे पर सेना ने मुस्तैदी बढ़ा दी है ताकि आतंकियों को किसी भी सूरत में घुसपैठ का मौका न मिले.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें