देश

J&K: किश्तवाड़ से आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का सहयोगी गिरफ्तार

आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक एक्टिव सहयोगी को जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने किश्तवाड़ जिले के चेरजी से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

J&K: किश्तवाड़ से आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का सहयोगी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

जम्मू, 26 मई: आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक एक्टिव सहयोगी को जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने किश्तवाड़ जिले के चेरजी से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि किश्तवाड़ में पुलिस को किश्तवाड़ के छार चेरजी निवासी मोहम्मद यूसुफ चौहान के आतंकवाद संबंधी गतिविधियों में शामिल होने की सूचना मिली थी और उसी के अनुसार मामला दर्ज किया गया था. यह भी पढ़ें: ओडिशा एसटीएफ ने तेंदुए की खाल के साथ किया एक शख्स को किया गिरफ्तार

इसके बाद, किश्तवाड़ एसएसपी खलील पोसवाल ने सेना और सीआरपीएफ के साथ पुलिस की टीमों को नियुक्ति किया. टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खुलासे पर चेरजी इलाके से एक चीनी ग्रेनेड बरामद किया.

पुलिस ने कहा कि इस संबंध में टीम ने चेरजी, चीचा और पदयारना इलाके में बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया गया है, ताकि जिले के एक्टिव आतंकवादियों को पकड़ा जा सके और मामले में आगे का सुराग हासिल किया जा सके.

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2023 08:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).