देश

J&K: डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, इलाके में 2 से 3 दहशतगर्दों के छिपे होने की आशंका

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के डोडा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार शाम को मुठभेड़ शुरू हो गई है. डोडा के देसा वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई.

J&K: डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, इलाके में 2 से 3 दहशतगर्दों के छिपे होने की आशंका
Indian Army | PTI

डोडा: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के डोडा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार शाम को मुठभेड़ शुरू हो गई है. डोडा के देसा वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई. इसके बाद मौके पर अतिरिक्त बल भेजे गए. देसा में तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के एक समूह ने कथित तौर पर सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. मुठभेड़ शुरू होने के बाद भारतीय सेना और आतंकियों दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी शुरू हुई.

बता दें कि सेना को इनपुट मिला था कि इलाके में आतंकवादी छुपे हो सकते हैं. इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी शुरू की और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया. कुछ देर बात आतंकवादियों की तरफ से फायरिंग की गई, जिसके बाद सुरक्षा बल के जवानों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ हो गई.

मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकवादियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, इलाके में 2 से 3 आतंकवादियों का एक समूह छिपा हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2024 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).