J&K: अनंतनाग हमले के बाद सुरक्षाबलों का एक्शन, सेना ने लश्कर के 2 आतंकियों को घेरा, एंटी-टेरर ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकियों से मुठभेड़ में देश ने सेना के तीन ऑफिसर खो दिए हैं. इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है.

भारतीय सेना | PTI

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकियों से मुठभेड़ में देश ने सेना के तीन ऑफिसर खो दिए हैं. इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है. इस हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ एक्शन और तेज कर दिया है. भारतीय सेना आतंकियों को घेरने के लिए फुल प्रूफ प्लान के साथ घाटी में उतरी है. हमले से जुड़े लश्कर के दोनों आतंकियों को घेर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक किसी भी वक्त ऑपरेशन खत्म हो सकता है. J&K: अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के कर्नल, मेजर और DSP शहीद.

अनंतनाग मुठभेड़ में वहां छिपे आतंकियों के एक समूह को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है. पूरे क्षेत्र पर नजर रखने के लिए सेना और स्थानीय पुलिस सहित सुरक्षा बलों को छोटे क्वाडकॉप्टर और बड़े ड्रोन द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है. चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और राष्ट्रीय राइफल्स के विक्टर फोर्स कमांडर मेजर जनरल बलबीर सिंह ऑपरेशन में सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए पहले ही मुठभेड़ स्थल का दौरा कर चुके हैं.

अनंतनाग में छिपे हैं आतंकी

अनंतनाग में एक दिन पहले मुठभेड़ में सुरक्षा बल के तीन अधिकारी शहीद हो गए थे. अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके के गडोले क्षेत्र में बुधवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर, एक मेजर रैंक के अधिकारी और एक पुलिस उपाधीक्षक शहीद हो गए थे.

कश्मीर जोन पुलिस ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर बताया, ''कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनैक और डीएसपी हुमायूं भट, जिन्होंने इस अभियान के दौरान सामने से नेतृत्व करते हुए अपने प्राणों की आहूति दी, उनकी अटल वीरता को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए हमारी सेनाएं उजैर खान सहित लश्कर के दो आतंकवादियों को घेरने में दृढ़ संकल्प के साथ जुटी हुई हैं.''

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Weather Today: मुंबई में आज रहेगा उमस भरा मौसम, दोपहर बाद बूंदाबांदी की संभावना