J&K: पूंछ जिले में सेना के एक गश्ती दल ने संदिग्ध गतिविधि देखकर सेना ने की फायरिंग
जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में सेना के एक गश्ती दल ने रविवार तड़के संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद फायरिंग की.
जम्मू, 21 मई: जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में सेना के एक गश्ती दल ने रविवार तड़के संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद फायरिंग की. अधिकारियों ने बताया कि जिले के मेंढ़र तहसील के केरी-गुलुठा इलाके में रात को पेट्रोलिंग कर रहे सेना के गश्ती दल को 3.30 बजे कुछ संदिग्ध गतिविधि नजर आई. दल ने कुछ राउंड गोलियां चलाईं. अधिकारियों ने बताया, दूसरी तरफ से बदले की कोई कार्रवाई नहीं की गई. इलाके में तलाशी जारी है. मामले में और जानकारी की प्रतीक्षा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2023 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

