J&K: कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान 2 आतंकियों ने किया समर्पण
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के हादीगाम इलाके में मुठभेड़ के दौरान दो स्थानीय आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.
श्रीनगर, 6 जुलाई : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के हादीगाम इलाके में मुठभेड़ के दौरान दो स्थानीय आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा, "मुठभेड़ के दौरान दो स्थानीय आतंकवादियों ने अपने माता-पिता और पुलिस की अपील पर सरेंडर किया. उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है."
जानकारी के मुताबिक, पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते ही मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. वहां छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों की ओर से जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी. यह भी पढ़ें : J&K: कुलगाम मुठभेड़ के दौरान लश्कर के दो आतंकियों ने सेना और परिजनों की अपील पर किया आत्मसमर्पण
पिछले कुछ महीनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ें हो रही हैं. अब तक कई आतंकियों और उनके कमांडरों का सफाया किया जा चुका है. ज्यादातर ऑपरेशन विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से किए गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2022 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

