एजेंसी न्यूज

Haryana Shocker: जींद में हिसाब-किताब के बहाने बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या

जींद जिले के रामनगर में साब-किताब करने के बहाने बुला कर एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है.

Haryana Shocker: जींद में हिसाब-किताब के बहाने बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

जींद(हरियाणा), 13 जनवरी: जींद जिले के रामनगर में साब-किताब करने के बहाने बुला कर एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है. एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. Odisha: जेल से रिहा होने के बाद गर्भवती महिला की बच्चे को जन्म देते ही मौत

उन्होंने बताया कि शहर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि तहरीर के मुताबिक शहर के भटनागर कालोनी निवासी हर्ष (26) का रामबख्श कालोनी निवासी बारू के साथ रुपयों का लेनदेन था. बीती देर शाम बारू व उसके साथियों ने हर्ष को हिसाब-किताब करने के बहाने रामनगर में दिल्ली रेलवे लाइन से लगी खाली जमीन पर बुलाया और उसकी पिटाई की.

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल हर्ष को सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देख मेडिकल कालेज अग्रोहा रेफर कर दिया. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह हर्ष की मौत हो गई. मृतक के भाई अनुज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बारू सट्टे का काम करता है और हर्ष को चार लाख रुपये दिए थे.

शहर थाना पुलिस ने अनुज की शिकायत पर बारू, टिंकू नाडा, छर्रा श्योराण, राहुल के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शहर थाना के जांच अधिकारी नफे सिंह ने बताया कि फिलहाल चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2023 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).