देश

Jharkhand Shocker: झारखंड में रेलवे ट्रैक पर मिले क्षत-विक्षत चार शव

झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में केंदपोसी-तालाबुरू के बीच रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. सभी शव क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं.

Jharkhand Shocker: झारखंड में रेलवे ट्रैक पर मिले क्षत-विक्षत चार शव

रांची, 17 फरवरी : झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में केंदपोसी-तालाबुरू के बीच रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. सभी शव क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं.

मृतकों में दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चा है. इनमें से एक का शव बोरे में बांधकर फेंका गया है. शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. फिलहाल ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है. आशंका जताई जा रही है कि इनकी कहीं अन्यत्र हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंका गया है. सभी शव एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी के रेंज में मिले हैं. आत्महत्या के एंगल पर भी जांच की जा रही है. यह भी पढ़ें : दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री केजरीवाल की तरफ से पेश विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू

हालांकि, जिस तरह से शव बरामद हुए हैं, उससे हत्या को आत्महत्या दिखाने का प्रयास लग रहा है. आशंका है कि रेलवे ट्रैक के पास स्थित गांव के लोगों ने ही उनकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके. फिलहाल, रेलवे पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2024 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).