देश

Jharkhand Road Accident: सड़क हादसे में एक परिवार के तीन की मौत, चार अन्य घायल

झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत चितरपुर में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि, चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Jharkhand Road Accident: सड़क हादसे में एक परिवार के तीन की मौत, चार अन्य घायल
Accident

रांची, 10 जनवरी : झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत चितरपुर में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि, चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

बताया गया कि रामगढ़ के चेटर गांव के एक परिवार के लोग बोलेरो जीप पर सवार होकर पारसनाथ (मधुवन) जा रहे थे. चितरपुर के पास इस जीप के चालक ने सड़क पर एक खड़े ट्रक को सामने से धक्का मार दिया. यह भी पढ़ें : Ghaziabad: गाजियाबाद में भ्रष्टाचार का आरोप लगने पर भड़कीं मेयर सुनीता दयाल, बोलीं- गर्दन अलग कर दूंगी

हादसे में टेकलाल महतो की बहू और दो वर्षीय पोते की मौत मौके पर ही हो गई. गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र महतो की पत्नी ने रिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चार अन्य का इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2024 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).