देश

Jharkhand: गिरिडीह में दुष्कर्म पीड़िता को ससुराल वालों ने आग में झोंका

घटना बुधवार रात की है. पुलिस के अनुसार, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के नवासार गांव की महिला शौच के लिए खेत गयी थी, तभी सुनील चौधरी ने उसके साथ रेप किया. महिला के शोर मचाने पर घर-गांव के लोग जुटे तो आरोपी भाग खड़ा हुआ. इसके बाद जब वह घर आयी तो घर के लोगों ने अपनी इज्जत की दुहाई देते हुए पीड़िता के शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी.

Jharkhand: गिरिडीह में दुष्कर्म पीड़िता को ससुराल वालों ने आग में झोंका
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo : Pixabay)

रांची: गिरिडीह में दुष्कर्म (Rape) पीड़िता महिला को उसके ससुराल वालों ने जिंदा जलाने की कोशिश की है. महिला जिंदगी-मौत से जूझ रही है. उसके बयान पर पुलिस (Police) ने रेप के आरोपी सुनील चौधरी (Sunil Chaudhary) को गिरफ्तार कर लिया है. महिला को आग में झोंकने वाले उसके जेठ बहादुर पंडित और शनिचर पंडित सहित घर के लोग फरार हैं. Jharkhand Gangrape: रांची में शादी से लौट रही नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

घटना बुधवार रात की है. पुलिस के अनुसार, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के नवासार गांव की महिला शौच के लिए खेत गयी थी, तभी सुनील चौधरी ने उसके साथ रेप किया. महिला के शोर मचाने पर घर-गांव के लोग जुटे तो आरोपी भाग खड़ा हुआ. इसके बाद जब वह घर आयी तो घर के लोगों ने अपनी इज्जत की दुहाई देते हुए पीड़िता के शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी.

महिला की चीख सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे और उसे बचाने की कोशिश की. घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार को पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल में दाखिल कराया. उसके फर्द बयान पर रेप और उसे जलाने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2022 07:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).