देश

Jharkhand: गिरिडीह में शख्स ने मामूली बात पर बुजुर्ग पिता की हत्या की

झारखंड के गिरिडीह में एक शख्स ने मामूली बात पर अपने 75 वर्षीय पिता की गला रेतकर हत्या कर दी. बचाव करने आई पत्नी और अपनी बेटी पर भी उसने चाकू से कई हमले किए.

Jharkhand: गिरिडीह में शख्स ने मामूली बात पर बुजुर्ग पिता की हत्या की
Credit- Pixabay

रांची, 13 मार्च : झारखंड के गिरिडीह में एक शख्स ने मामूली बात पर अपने 75 वर्षीय पिता की गला रेतकर हत्या कर दी. बचाव करने आई पत्नी और अपनी बेटी पर भी उसने चाकू से कई हमले किए. गांवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में बुधवार सुबह अंजाम दी गई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है.

पुलिस ने आरोपी आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया है. आलमगीर की पत्नी शेरून खातून के अनुसार, ससुर यानी हसीम मियां सुबह घर से बाहर निकलकर पेशाब करने लगे तो इसी बात से उनका पति नाराज हो गया. उसने चाकू से अपने पिता को गोद दिया और उनकी गर्दन भी रेत डाली. यह भी पढ़ें : Karnataka: सीएए लागू करने या न करने का फैसला कैबिनेट करेगी – गृहमंत्री जी. परमेश्वर

शेरून खातून ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने और उनकी बेटी हीना ने बचाव की कोशिश की तो उन पर भी चाकू से हमला किया गया. दोनों जख्मी हो गई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2024 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).