Jharkhand: दो पत्नियों के बीच पति का बंटवारा, 3-3 दिन दोनों के साथ बिताता है शख्स, हफ्ते में एक दिन की छुट्टी
ये बंटवारा घर पर नहीं बल्कि पुलिस थाने में हुआ. झगड़ा इतना बढ़ गया कि मामले में पुलिस को दखल देना पड़ा. बीते शनिवार को भी पहली पत्नी पुलिस थाने पहुंच गई और कहा कि पति 5 दिन से उसके पास नहीं आया है.
Jharkhand: झारखंड के रायपुर में राजेश नामक शख्स की दो पत्नियां हैं. दोनों बीवियों के साथ राजेश अलग-अलग घर में रहता है. राजेश एक-एक दिन दोनों पत्नियों के साथ गुजरता था, जिसके कारण दोनों में झगड़ा होने लगा. कुछ दिन बाद दोनों ने आपसी सहमति से पति का बंटवारा कर लिया. दोनों बीवियों में तय हुआ कि राजेश हफ्ते के 3 दिन एक पत्नी के साथ और बाकी तीन दिन दूसरे पत्नी के साथ रहेगा. हफ्ते में एक दिन उसे छुट्टी मिलेगी. ये भी पढ़ें- UP: मामी को जवान भांजे से हुआ प्यार, शादी के लिए रची ये साजिश, VIDEO में देखिये पूरी कहानी
ये बंटवारा घर पर नहीं बल्कि पुलिस थाने में हुआ. झगड़ा इतना बढ़ गया कि मामले में पुलिस को दखल देना पड़ा. बीते शनिवार को भी पहली पत्नी पुलिस थाने पहुंच गई और कहा कि पति 5 दिन से उसके पास नहीं आया है.
शिकायत के बाद पुलिसकर्मियों ने राजेश को थाने में बुलाया. साथ ही दोनों पत्नियों को भी मौजूद रहने को कहा. थाने में लंबी बातचीत के बाद ये तय हुआ कि राजेश तीन दिन पहली पत्नी और बाकी तीन दिन दूसरे पत्नी के साथ रहेगा. बचा हुआ आखिरी दिन वह अपने हिसाब से रहेगा. इस पर तीनों रजामंद हो गए. फैसले के बाद अब तीनों पक्ष खुश हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2023 05:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

