झारखंड : हेमंत ने की अपील, धोनी के लिए 'फेयरवेल मैच' रांची में हो
झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीसीसीआई से धोनी के लिए फेवरवेल मैच रांची में आयोजित करने की अपील की है.
झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीसीसीआई से धोनी के लिए फेवरवेल मैच रांची में आयोजित करने की अपील की है. मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शनिवार की शाम जारी एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री सोरेन (Hemant Soren)ने कहा, "देश और झारखंड को गर्व और उत्साह के अनेक क्षण देने वाले माही (महेंद्र सिंह धोनी) ने आज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. हम सबके चहेते झारखंड के लाल माही को अब हम नीली जर्सी पहने नहीं देख पाएंगे. लेकिन देशवासियों का दिल अभी भरा नहीं. मैं मानता हूं."
उन्होंने बीसीसीआई से अपील करते हुए आगे कहा, "हमारे माही का एक फेयरवेल मैच रांची में हो जिसका गवाह पूरा विश्व बने. बीसीसीआई से अपील करना चाहूंगा. माही का एक फेयरवेल मैच कराया जाये, जिसकी मेजबानी पूरा झारखंड करेगा." यह भी पढ़े: Virat Kohli Reacts to MS Dhoni’s Retirement: धोनी के रिटायरमेंट पर बोले कप्तान विराट कोहली- लोगों ने आपकी उपलब्धियां देखी हैं, मैंने आपको देखा है
देश और झारखण्ड को गर्व और उत्साह के अनेक क्षण देने वाले माही ने आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है।हम सबके चहेते झारखण्ड का लाल माही को नीली जर्सी पहने नहीं देख पायेंगे।पर देशवासियों का दिल अभी भरा नहीं। मैं मानता हूँ हमारे माही का एक फ़ेयरवेल मैच राँची में हो जिसका 1/2 pic.twitter.com/XFt5zBSvG8
— Hemant Soren (घर में रहें - सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) August 15, 2020
शांत स्वाभाव के लिए मशहूर धोनी ने अपनी अंदाज के मुताबिक ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए शांतिपूर्वक अपने संन्यास का ऐलान कर दिया. भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले कप्तान धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, "आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत शुक्रिया. आज शाम 7़ 29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझिए."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2020 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

