देश

Jharkhand: लातेहार में जमीन विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली, मौत

झारखंड के लातेहार सदर थाना क्षेत्र के नावागढ़ गांव में जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात बीती रात की है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिस्टल लहराते हुए फरार हो गया.

Jharkhand: लातेहार में जमीन विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली, मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Twitter)

रांची, 17 दिसम्बर: झारखंड (Jharkhand) के लातेहार सदर थाना क्षेत्र के नावागढ़ गांव में जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात बीती रात की है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिस्टल लहराते हुए फरार हो गया. सूचना मिलने पर शनिवार को पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया है.

मनोज प्रसाद बीती रात अपने छोटे भाई दिलीप प्रसाद के घर जमीन के कागजात मांगने गया था. कागजात नहीं देने पर उसने पिस्टल निकाल कर गोली चला दी. गोली दिलीप प्रसाद के गर्दन में लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. यह भी पढ़ें : Cockroach in Omelette: हद है! राजधानी ट्रेन में बच्ची को परोसे गए आमलेट में निकला कॉकरोच

कुछ दिन पहले गांव में बैठी पंचायत में मसले को सुलझा दिया गया था. इसी बीच शुक्रवार की रात एक बार फिर विवाद होने के बाद यह वारदात सामने आई. पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मृतक दिलीप के घरवालों के बयान पर एफआईआर दर्ज की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2022 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).