देश

झांसी में लड़की से छेड़छाड का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार

वीडियो में यह भी नजर आता है कि लड़की के चारो तरफ लड़के खड़े हैं और उनमे से कुछ इसका वीडियो बना रहे थे. वहीं इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है

झांसी में लड़की से छेड़छाड का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार
लड़की से छेड़खानी का मामला ( Photo Credit: ANI )

झांसी. उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सुधार लाने के सरकारी दावे के बीच झांसी में लड़की से छेड़खानी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर लड़की के साथ छेड़खानी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जो वीडियो सामने आया है उसमें तीन लड़के एक 16 साल की लड़की को खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं पुलिस के अनुसार यह वीडियो 12 जुलाई का है.

वीडियो में यह भी नजर आता है कि लड़की के चारो तरफ लड़के खड़े हैं और उनमे से कुछ इसका वीडियो बना रहे थे. वहीं इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. माना जा रहा है कि पिछली 12 जुलाई की दोपहर को खाना देने जा रही थी उस वक्त की यह घटना है. वहीं इस मामलें में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन दो की पहचान अभी नहीं हो सकी है.

गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले भी एक ऐसी ही घटना का वीडियो उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र से सामने आया था. जहां चार दरिंदो ने एक महिला को जबरन अपने साथ अगवा करके ले गए थे. जहां उस मजबूर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने पर तुले थे. इस दौरान महिला लगातार उनसे रहम की भीख मांगती रही. लेकिन उन चारों दरिंदो के अंदर की इंसानियत मर चुकी थी. उन्होंने महिला साथ जबरदस्ती करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2018 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).