Hyderabad Shocker: पति पर था शक, बीवी ने पैसे देकर 5 लोगों से कराया महिला का रेप, Video वायरल करने की दी धमकी
गायत्री ने पीड़िता को अपने घर बुलाया. पीड़िता के उसके घर पहुंची इसके पहले ही गायत्री ने पैसे देकर पांच व्यक्तियों को अपने गर बुला लिया. थोड़ी देर बाद पीड़िता भी वहां पहुंच गई.
गच्चीबौली: हैदराबाद में गैंगरेप का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अफेयर के शक में अपने पति की दोस्त का ही गैंगरेप करवा दिया. मामला साइबराबाद के गच्चीबौली क्षेत्र का है. यहां एक महिला ने दूसरी महिला का रेप कराने के लिए 5 लोगों को हायर किया, ताकि वह उस महिला का रेप करा सके, जिसे लेकर उसे अपने पति के साथ अफेयर का शक था. गैंगरेप के बाद आरोपी महिला ने रेप का वीडियो बनाकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी. Kerala Gangrape Case: केरल में 15 वर्षीय नाबालिग लडकी से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में पुलिस
श्रीकांत की पत्नी का नाम गायत्री है. पुलिस ने बताया कि श्रीकांत यूपीएसी की तैयारी के दौरान ही अपनी दोस्त से कोचिंग में मिला था. पीड़िता अक्सर गायत्री के घर उसके पति से मिलने आती थी. इसके बाद वह अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक गायत्री के साथ उसके घर पर ही रही. धीरे-धीरे गायत्री को शक होने लगा कि उसके पति और पीड़िता के बीच अफेयर चल रहा है. इसके बाद श्रीकांत की पत्नी और पीड़िता के बीच काफी विवाद हुआ, जिसके बाद पीड़िता ने गायत्री का घर छोड़ दिया.
पुलिस के मुताबिक 26 मई को गायत्री ने पीड़िता को अपने घर बुलाया. पीड़िता के उसके घर पहुंची इसके पहले ही गायत्री ने पैसे देकर पांच व्यक्तियों को अपने गर बुला लिया. थोड़ी देर बाद पीड़िता भी वहां पहुंच गई. इसके बाद उन लोगों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया.
रेप के बाद आरोपियों ने उसका वीडियो बना लिया. इसके बाद पीड़िता को धमकी देकर छोड़ दिया कि अगर वह पुलिस को वारदात की सूचना देती है तो उसके साथ बुरा अंजाम भुगतना होगा. पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई जिसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी महिला गायत्री समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2022 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

