जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बारामुला में मुठभेड़, दोनों तरफ से गोलीबारी जारी
सुरक्षाबलों ने जब उन्हें ललकारा तो आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जवानों ने भी पलटवार कर मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. फिलहाल दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हो रही है
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना ने पूरे इलाके को घेर रखा है. दोनों तरफ से फायरिंग लगातार जारी है. सुरक्षाबलों को इस बात की इनपुट्स मिली थी कि अथूरिया में कुछ आतंकी छिपे हैं. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने उन्हें पकड़ने के सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया.
सुरक्षाबलों ने जब उन्हें ललकारा तो आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जवानों ने भी पलटवार कर मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. फिलहाल दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हो रही है. बता दें कि श्रीनगर के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार को मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए थे.
#JammuAndKashmir: Encounter underway between security forces & terrorists in Athoora, Kheri in Baramulla district. (visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/jGBR5zeJkT
— ANI (@ANI) October 25, 2018
गौरतलब हो कि पिछले सप्ताह सेना के जवानों ने बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास चार आतंकवादियों को मार गिराया था. पुलिस ने हालांकि इस घटना की पुष्टि नहीं की है क्योंकि मारे गए आतंकवादियों के शव बरामद नहीं हुए हैं. सैन्य सूत्रों ने यह कहते हुए पुष्टि की कि मुठभेड़ गुरुवार शाम को उड़ी सेक्टर के बोनियार जंगलों में हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2018 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

