Weather Updates: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बढ़ी ठंड, IMD ने बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना जताई

यहां बीते 24 घंटे के दौरान पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश के कारण रविवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम कार्यालय ने कहा कि श्रीनगर में शनिवार को अधिकतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 39 साल बाद अक्टूबर में सबसे कम तापमान था.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

श्रीनगर, 24 अक्टूबर: यहां बीते 24 घंटे के दौरान पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश के कारण रविवार को जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir ) और लद्दाख (Ladakh) में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम कार्यालय ने कहा कि श्रीनगर (Srinagar) में शनिवार को अधिकतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 39 साल बाद अक्टूबर में सबसे कम तापमान था. यह भी पढ़े: Jammu-Kashmir: ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू, मैदानी इलाकों में भारी बारिश

कार्यालय ने रविवार को कहा, "1982 में, श्रीनगर में अक्टूबर में अधिकतम तापमान 5.0 दर्ज किया गया और कल 39 साल बाद अधिकतम तापमान 6.6 दर्ज किया गया था."इस बीच, श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से 0.1 और गुलमर्ग में शून्य से 3.0 डिग्री नीचे दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "लद्दाख क्षेत्र में लेह में रात का न्यूनतम तापमान 0.9 और कारगिल में 0.2 रहा. जम्मू शहर में आज न्यूनतम तापमान 16.3, बनिहाल में 4.2, बटोटे में 6.1, कटरा में 12.7 और भद्रवाह में 4.9 दर्ज किया गया."अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड