Jammu-Kashmir: राजौरी एनकाउंटर में दो आतंकियों का हुआ खात्मा, सेना का ऑपरेशन जारी

राजौरी जिले के थानामंडी क्षेत्र में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में भारतीय सेना ने अभी तक दो आतंकियों को मार गिराया.

सेना के जवान (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर: राजौरी जिले के थानामंडी क्षेत्र में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में भारतीय सेना ने अभी तक दो आतंकियों को मार गिराया. मारे गए आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. खबर है कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हो सकते हैं. इलाके में सुरक्षाबलों का अभियान जारी है. भारत-पाक सीमा से सटे थन्नामंडी इलाके के जंगलों में एक से दो आतंकवादियों के मौजूद होने की आशंका है. सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है. Jammu-Kashmir: अनुच्छेद 370 हटने के दो साल पूरे, जम्मू-कश्मीर में चार आतंकी घटनाएं.

मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों के राजौरी पहुंचने का इनपुट मिलते ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन शुरू किया. टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई.

रिपोर्ट्स के अनुसार सुरक्षाबलों को थन्नामंडी इलाके में कुछ संदिग्धों के देखे जाने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस व सुरक्षा बलों की टीम इलाके में पहुंच गई और भारत-पाक सीमा से सटे जंगलों में आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी. दो आतंकियों के मारे जाने के बाद सेना की तलाश अभी जारी है.

इससे पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने सांबा जिले में गुरुवार रात को तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किये.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी साजिश रच रहे हैं. पाकिस्तान से लगातार हथियार और गोला बारूद सरहद पार जम्मू कश्मीर भेजे जा रहे हैं तो वहीं आतंकी घुसपैठ की कोशिशे भी जारी हैं. हालांकि भारतीय सेना आंतक को हर मौके पर कड़ा जवाब दे रही है. सरहद पर मुस्तैद भारतीय सेना हर साजिश को विफल करने में लगी है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड