Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़
सुरक्षा बलों ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया.
श्रीनगर, 18 मई: सुरक्षा बलों ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया. अधिकारियों ने कहा कि सेना और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र की तलाशी के दौरान जिले की मेंढर तहसील के कसबलारी गांव में एक ठिकाने का पता लगाया. तलाशी दल को ठिकाने से एक आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री मिली. अधिकारियों ने कहा, ठिकाने के अंदर मिले एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और अन्य विस्फोटक सामग्री को बम निरोधक दस्ते ने गांव के सरपंच की मौजूदगी में सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया.
संबंधित खबरें
Farooq Abdullah Assassination Attempt: ‘मेरे दिल में कभी किसी के लिए नफरत नहीं,' खुद पर हुए हमले के बाद बोले पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला
Jammu And Kashmir: जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, शादी समारोह में नज़दीक से चली गोली; बाल-बाल बचे नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख
Weather Forecast Today, March 11: उत्तर भारत में बढ़ेगी तपिश, पहाड़ी राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट; जानें दिल्ली, मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम
Sudden Death in Hyderabad: तेलंगाना में ट्रेनिंग ड्रिल के दौरान डोंबिवली के CISF जवान की हार्ट अटैक से मौत
\