देश

Jammu-Kashmir: पुलिस की मिली बड़ी कामयाबी, गोला-बारूद तस्करी की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी साथी गिरफ्तार

पुलिस ने कहा, हथियार तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया गया, लोअर मुंडा क्रॉसिंग काजीगुंड में एक डंपर से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद (2एके 56 राइफल, 10 पिस्तौल) बरामद किया गया. उन्होंने कहा, दो आतंकवादी सहयोगी जाहिद नबी और मेहराजुद्दीन को गिरफ्तार किया गया और जांच जारी है.

Jammu-Kashmir: पुलिस की मिली बड़ी कामयाबी, गोला-बारूद तस्करी की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी साथी गिरफ्तार
आतंकवादी (Photo Credits: PTI)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के लोअर मुंडा इलाके में हथियारों की तस्करी की कोशिश को नाकाम करने के बाद भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया और दो आतंकवादी (Terrorist) साथियों को गिरफ्तार किया गया. Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पुलवामा में दो IED को किया नष्ट

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. डंपर से बरामद हथियारों के जखीरे में दो एके राइफल और 10 पिस्टल शामिल हैं. गिरफ्तार किए गए दो आतंकवादी साथी दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के हैं.

पुलिस ने कहा, हथियार तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया गया, लोअर मुंडा क्रॉसिंग काजीगुंड में एक डंपर से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद (2एके 56 राइफल, 10 पिस्तौल) बरामद किया गया. उन्होंने कहा, दो आतंकवादी सहयोगी जाहिद नबी और मेहराजुद्दीन को गिरफ्तार किया गया और जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2021 09:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).