बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, भारत की सीमा में घुसपैठ करने वाले संदिग्ध पाकिस्तानी को मार गिराया
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत की तरफ घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत की तरफ घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया. यह घटना तड़के तीन बजे उस समय हुई जब 60 वर्षीय एक व्यक्ति एस एम पुरा सीमा चौकी पर भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था. अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ की 62वीं बटालियन ने बाड़ के किनारे व्यक्ति को मार गिराया क्योंकि समर्पण करने के लिए लगातार कहने कहने के बावजूद वह आगे बढ़ रहा था.
मारे गए पाकिस्तानी संदिग्ध के बारे में बताया जा रहा है कि उसके पास से पाकिस्तानी 20 रुपये और मुल्तान की एक टॉफी मिली है. जिसके बाद बीएसएफ के जवानों ने लाश को रामगढ़ पुलिस को सौंप दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2019 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

