Jammu-Kashmir: अनंतनाग और बांदीपोरा में 1-1 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है. सोमवार सुबह अनंतनाग एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया. कश्मीर जोन की पुलिस के मुताबिक इस एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. वहीं, अनंतनाग के बाद बांदीपोरा में भी एनकाउंटर में एक आतंकी को ढेर कर दिया है.

भारतीय सेना (Photo: ANI)

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है. सोमवार सुबह अनंतनाग (Anantnag) एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया. कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक इस एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है. कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि अभियान जारी है. वहीं, अनंतनाग के बाद बांदीपोरा में भी एनकाउंटर में एक आतंकी को ढेर कर दिया है. कश्मीर में हिंसा के लिए पाकिस्तान है जिम्मेदार, भारत सरकार देगी मुंहतोड़ जवाब - भाजपा.

मिली जानकारी के अनुसार बांदीपोरा (Bandipora) के हाजिन इलाके के गुंडजहांगीर में मुठभेड़ हुई. कश्मीर आईजीपी विजय कुमार ने बताया, बांदीपोरा में मारे गए आतंकवादी की पहचान प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर (TRF) से जुड़े इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई है. वह शाहगुंड बांदीपोरा में हालिया नागरिक हत्या में शामिल था. बांदीपोरा में भी अभियान जारी है.

इससे पहले पुलिस ने रविवार को कहा कि ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया और पिछले हफ्ते मोहम्मद शफी लोन की हत्या की साजिश में शामिल आतंकवादियों के चार सहयोगियों को जम्मू-कश्मीर के बांदीपुर जिले में गिरफ्तार किया गया है.

आतंकवादियों के गिरफ्तार सहयोगियों की पहचान तारिक अहमद डार उर्फ ​​तारिक खौचा, मोहम्मद शफी डार, मुदासिर हसन लोन और बिलाल अहमद डार उर्फ ​​साहेब खौचा के रूप में हुई है.

बता दें कि TRF (द रजिस्टेंस फ्रंट) लश्कर-ए-तैयबा का संगठन है. इस संगठन में सक्रिय कुछ आतंकी युवाओं को अपने साथ जोड़कर उनसे हत्याएं करवा रहे हैं. यह संगठन युवाओं को बरगला कर उन्हें अपने संगठन में शामिल कर रहा है. रविवार जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड