देश

J&K: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया है. इलाके में तलाशी अभियान जारी है. घुसपैठ की कोशिश को सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में नाकाम कर दिया.

J&K: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर
Jammu And Kashmir (Photo: ANI)

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा (Kupwara) जिले में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया है. इलाके में तलाशी अभियान जारी है. घुसपैठ की कोशिश को सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में नाकाम कर दिया. पुलिस ने कहा, पिछली रात कुपवाड़ा पुलिस को मिले विशेष इनपुट के आधार पर, सेना और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने सैदपोरा क्षेत्र में भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे एक समूह को रोका. संयुक्त टीम ने एक घुसपैठिए को मार गिराया है। तलाश अभी जारी है. Lithium in India: जम्मू-कश्मीर में मिला देश का पहला लिथियम भंडार, इलेक्ट्रिक व्हीकल के दाम हो सकते हैं कम.

तीन साल पहले भारत और पाकिस्तान द्वारा नए सिरे से किए गए संघर्ष विराम समझौते के लागू होने के बाद संघर्ष विराम उल्लंघनों में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, इस दौरान पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ के कई प्रयासों की सूचना मिली है.

आतंकी मारा गया:

सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि पाकिस्तान में सीमा पार आतंकी ढांचा बरकरार है और आतंकवादी भारत में घुसने की फिराक में हैं.

इससे पहले 7 फरवरी की रात करीब 9.40 बजे भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ कर रहे 6-7 तस्करों के समूह से बीएसएफ जवानों और तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई थी. ये तस्कर नादिया जिले की सीमा में अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर तस्करी की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान एक तस्कर ने बीएसएफ जवान पर हमला कर दिया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में जवानों ने एक तस्कर को मार गिरा दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2023 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).