Jammu-Kashmir: सेना ने राजौरी के जंगलों में मार गिराए लश्कर के 6 आतंकी, एनकाउंटर अभी भी जारी

कश्मीर में बीते कई दिनों से नागरिकों और सैनिकों की हत्याएं कर रहे आतंकियों को सुरक्षाबलों ने करारा जवाब दिया है. सेना ने मंगलवार को राजौरी के जंगलों में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 6 आतंकियों को ढेर कर दिया. सेना का यह ऑपरेशन अभी भी जारी है.

भारतीय सेना (Photo Credits: IANS)

श्रीनगर: कश्मीर में बीते कई दिनों से नागरिकों और सैनिकों की हत्याएं कर रहे आतंकियों को सुरक्षाबलों ने करारा जवाब दिया है. सेना ने मंगलवार को राजौरी (Rajouri) के जंगलों में पाकिस्तान (Pakistan) स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के 6 आतंकियों को ढेर कर दिया. सेना का यह ऑपरेशन अभी भी जारी है. सेना के 16 कॉर्प्स के जवान फिलहाल 3 से 4 आंतंकियों से मोर्चा ले रहे हैं. Jammu-Kashmir: आतंकी हमलों से डरे प्रवासी मजदूर, गैर-कश्मीरियों की हत्याओं के बाद लौट रहे घर.

बता दें कि कश्मीर घाटी में आतंकियों से मुठभेड़ में 9 सैनिकों की शहादत के बाद 16 अक्टूबर को सीडीएस जनरल बिपिन रावत इलाके का दौरा करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने लोकल कमांडर्स से मुलाकात की थी और आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशंस के बारे में जानकारी ली थी.

रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) ने आर्मी कमांडर्स से कहा था कि वे खुद आतंकियों का पीछा करने की बजाय उनका इंतजार करें और मौका पाने पर ढेर करें. भारतीय सेना के एक कमांडर ने बताया, 'हमारे सैनिकों की शहादत की वजह यह थखी कि आतंकी इन जंगलों में छिपकर ऑपरेट कर रहे थे. इसके चलते वे आसानी से अपनी जगह बदल रहे थे और बड़ी संख्या में फोर्स उनकी तलाश में जुटी थी.'

रिपोर्ट अनुसार, पिछले दो से तीन महीनों में नौ से लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी पाकिस्तान से राजौरी-पुंछ जिले की सीमाओं के बीच के जंगलों की ओर घुसपैठ कर चुके हैं. जबकि एलओसी पर और बाड़ के साथ घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम कर दिया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स