देश

Jammu-Kashmir: कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 2 आतंकियों की हुई पहचान

तलाशी अभियान के दौरान, जैसे ही संयुक्त तलाशी दल संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ा, छिपे हुए आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई. मुठभेड़ में, प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर (टीआरएफ) के दो आतंकवादी मारे गए और उनके शव मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए.

Jammu-Kashmir: कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 2 आतंकियों की हुई पहचान
सेना के जवान (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर (South Kashmir) के कुलगाम (Kulgam) जिले के ओके इलाके में मंगलवार को सुरक्षा बलों (Security Forces) के साथ मुठभेड़ (Encounter) में मारे गए दो आतंकवादियों (Terrorists) की पहचान कर ली गई है. पुलिस (Police) ने कहा कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में विशेष इनपुट के आधार पर पुलिस, सेना (Army) और सीआरपीएफ (CRPF) ने एक संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था. Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों ने कुलगाम में 2 आतंकियों को मार गिराया, सेना का ऑपरेशन जारी

तलाशी अभियान के दौरान, जैसे ही संयुक्त तलाशी दल संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ा, छिपे हुए आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई. मुठभेड़ में, प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर (टीआरएफ) के दो आतंकवादी मारे गए और उनके शव मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए.

उनकी पहचान आलमगंज, शोपियां निवासी आमिर अहमद वानी और तिकेन, पुलवामा निवासी समीर अहमद खान के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा, पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आमिर अहमद प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर (टीआरएफ) से जुड़ा आतंकवादी था. दूसरा मारा गया आतंकवादी हाल ही में आतंकी गुटों में शामिल हुआ था. मारे गए दोनों आतंकवादी कई आतंकी अपराध मामलों में शामिल समूह का हिस्सा थे.

उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद, जिसमें एक एके-47 और एक पिस्टल भी शामिल है, बरामद किया गया है. बरामद सभी सामग्रियों को आगे की जांच के लिए केस रिकॉर्ड में ले लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2022 09:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).