Jammu & Kashmir: 24 घंटे में दूसरा दर्दनाक हादसा, राजौरी में गहरी खाई में गिरी बस; 4 की मौत, कई घायल
जम्मू और कश्मीर के राजौरी में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां भीमबेर गली के पास यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत की मौत की खबर है जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं.
श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर (Jammu & Kashmir) के राजौरी (Rajouri) में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां भीमबेर गली के पास यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत की मौत की खबर है जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं. मंजाकोट के तहसीलदार जावेद चौधरी के अनुसार यह हादसा आज सुबह हुआ. सूचना मिलने के बाद राहत बचाव कार्य शुरू किया गया. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण हादसा, खाई में गिरी बस;11 की मौत- कई घायल.
बताया जा रहा है कि इस हादसे में बस में सवार कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस मुतकों के शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त करने में जुटी है. समाचार एजेंसी एएनआई ने बस हादसे की कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि यह हादसा कितना भयावह है.
राजौरी में भयानक सड़क हादसा
Jammu & Kashmir | Four people died after a bus carrying several passengers fell into a deep gorge near Bhimber Gali in Rajouri district today morning: Manjakote Tehsildar Javed Choudhary pic.twitter.com/ZuEOUJrcLe
— ANI (@ANI) September 15, 2022
हादसे पर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया है. एलजी के कार्यालय की ओर से जारी बयान में मनोज सिन्हा ने कहा कि राजौरी में हुए दर्दनाक हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. ईश्वर घायलों को जल्द से जल्द ठीक करें. जिला प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.
बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक ऐसा ही हादसा हुआ था. पुंछ जिले में बुधवार को एक मिनी बस के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 29 अन्य घायल हो गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2022 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

