Jammu & Kashmir: गांदरबल के गुंड इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों की बीच मुठभेड़ जारी, दो आतंकी ढेर

जम्मू और कश्मीर के गांदरबल खेत्र में आज तड़के सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. आजतक की खबर के अनुसार सुरक्षाबलों को घाटी के गुंड इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. जानकरी के पश्चात् आज तड़के सुबह सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया. सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सेना के उपर फायरिंग करनी शुरू कर दी.

सेना के जवान (Phtoto Credits: IANS)

Jammu & Kashmir: जम्मू और कश्मीर (Jammu & Kashmir) के गांदरबल (Ganderbal) खेत्र में आज तड़के सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. आजतक की खबर के अनुसार सुरक्षाबलों को घाटी के गुंड (Gund) इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. जानकरी के पश्चात् आज तड़के सुबह सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया. सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सेना के उपर फायरिंग करनी शुरू कर दी. फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया है. खबर के अनुसार एनकाउंटर अभी भी जारी है.

इससे पहले उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार शाम से शुरू हुई मुठभेड़ सोमवार तक चली जिसमें दो आतंकी ढेर कर दिए गए. जिले के लावडुरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने गांव की घेराबंदी की थी. घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी. यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बारामुला में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 1 आतंकी ढेर- पूरे इलाके को घेरा

बता दें कि घाटी में आर्टिकल 370 के हटाए जानें के बाद से आतंकवादियों में बौखलाहट जारी है. सरकार के इस फैसले के बाद दिन प्रतिदिन सूबे में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आती रहती है. घाटी में सुरक्षाबलों के एक्शन से घबराए आतंकियों ने पिछले कुछ दिनों से दूसरे प्रदेश से आए मजदूरों और व्यापारियों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड