देश

Jammu Kashmir: कश्मीर में छाया घना कोहरा, जबरदस्त ठंड ने बढ़ाई आम आदमी की मुश्किलें

कश्मीर में सुबह घने कोहरे के कारण घाटी में जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और पूरे क्षेत्र में शुक्रवार को जबरदस्त ठंड है. शुक्रवार की सुबह कश्मीर में दृश्यता घटकर केवल कुछ मीटर रह गई. ठंड ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

Jammu Kashmir: कश्मीर में छाया घना कोहरा, जबरदस्त ठंड ने बढ़ाई आम आदमी की मुश्किलें

श्रीनगर, 29 दिसंबर : कश्मीर में सुबह घने कोहरे के कारण घाटी में जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और पूरे क्षेत्र में शुक्रवार को जबरदस्त ठंड है. शुक्रवार की सुबह कश्मीर में दृश्यता घटकर केवल कुछ मीटर रह गई. ठंड ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

मौसम विभाग के एक बयान में कहा गया है कि श्रीनगर शहर में आज न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग और पहलगाम में क्रमश: शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : Delhi Weather Update: घने कोहरे के कारण दिल्ली यातायात पुलिस की यात्रियों से सावधानी बरतने का आग्रह

लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 14.7, कारगिल में माइनस 11.6 और द्रास में माइनस 13.8 रहा. जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 8.6, कटरा में 7.8, बटोट में 4.4, भद्रवाह में 1 और बनिहाल में माइनस 0.8 रहा. कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि जिसे 'चिल्लई कलां' के नाम से जाना जाता है, 21 दिसंबर को शुरू हुई और 30 जनवरी को समाप्त होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2023 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).