देश

जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले में बस खड्ड में गिरने से हुई 11 लोगों की मौत, 19 घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को एक बस के सड़क से फिसलकर गहरे खड्ड में गिरने से करीब 11 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए......

जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले में बस खड्ड में गिरने से हुई 11 लोगों की मौत, 19 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले में शनिवार को एक बस के सड़क से फिसलकर गहरे खड्ड में गिरने से करीब 11 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा पलेरा में उस समय हुआ जब लोरान से पुंछ जा रही बस के चालक ने एक मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह 100 मीटर गहरे खड्ड में गिर गई. प्राथमिक जानकारी के आधार पर उन्होंने बताया कि 11 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई तथा 19 अन्य हादसे में घायल हुए हैं.

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत ‘‘गंभीर’’ बताई जा रही है. उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है और विस्तृत जानकारी मिलनी अभी बाकी है.

 

यह भी पढ़ें:  जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में यात्रियों से भरी बस चेनाब नदी में गिरी, 11 लोगों की मौत; 13 घायल

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2018 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).