देश

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पिछले 24 घंटे में 9 आतंकियों का किया खात्मा, घुसपैठ की साजिश को किया नाकाम

भारतीय सेना ने पिछले 24 घंटे में कश्मीर घाटी में 9 आतंकवादी मार गिराए. सुरक्षाबलों ने शनिवार को 4 आतंकियों को दक्षिण कश्मीर के बटपुरा में मार गिराया और 5 अन्य को केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मार गिराया.

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पिछले 24 घंटे में 9 आतंकियों का किया खात्मा, घुसपैठ की साजिश को किया नाकाम
भारतीय सेना के जवान (Photo Credit- IANS )

भारतीय सेना (Indian Army) ने पिछले 24 घंटे में कश्मीर घाटी में 9 आतंकवादी मार गिराए. सुरक्षाबलों ने शनिवार को 4 आतंकियों को दक्षिण कश्मीर के बटपुरा में मार गिराया और 5 अन्य को केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मार गिराया. केरन सेक्टर में मारे गए आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. न्यूज एजेंसी ANI ने आर्मी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी. इस ऑपरेशन में भारतीय सेना का 1 जवान शहीद हो गया, वहीं 2 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है.

दरअसल, शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के चार आतंकवादियों को मार गिराया. पिछले 12 दिनों से से हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों का यह समूह नागरिकों को मार रहा था. सुरक्षाबलों ने शनिवार की सुबह एक ऑपरेशन चलाकर उन्हें मार गिराया गया.

24 घंटे में 9 आतंकियों को किया ढेर-

सुरक्षाबलों ने शनिवार को  4 आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया. ये चारों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के थे. इस आतंकी समूह ने पिछले दिनों दक्षिणी कश्मीर में कई लोगों की हत्याएं की थी. शनिवार सुबह सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कश्मीर के कुलगाम सेक्टर के मनगोरी इलाके में कुछ आतंकी छुपे हुए हैं. खुफिया जानकारी के आधार पर उन्होंने पूरे इलाके में तलाशी अ​भियान चलाया. सुरक्षाबलों की भनक लगते ही आतं​कियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की. जिसमें सेना ने चारों आतंकियों को मार गिराया.

इससे पहले 1 अप्रैल बुधवार को आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के कुलगाम में दो नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने रात करीब 10:45 बजे कुलगाम के नंदीमार्ग इलाके में गुलाम हसन वागाय और सिराजुद्दीन गोरसी को उनके घरों पर गोली मार दी. उन्होंने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2020 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).