देश

जम्मू-कश्मीर: मजगुंड में सुरक्षाबलों ने कई आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलाबारी की खबर है. यह ऑपरेशन मजगुंड में जारी है. सेना और पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है. इलाके में करीब तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है.

जम्मू-कश्मीर: मजगुंड में सुरक्षाबलों ने कई आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी
भारतीय सेना (Photo Credits: IANS)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलाबारी की खबर है. यह ऑपरेशन राज्य की राजधानी श्रीनगर के मजगुंड (Mujgund) में चल रहा है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है. इलाके में करीब तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि अभी तक सेना की ओर से कोई भी बयान नही जारी किया गया है.

जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर मजगुंड में कासो (CASO) अभियान चलाया. जिसमें करीब तीन आतंकियों की फंसने की आशंका जताई जा रही है. गौरतलब हो कि कासो अभियान के तहत सेना इलाकें को घेरकर तलाशी अभियान चलाती है.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "चारों ओर से भारी सुरक्षा बलों से घिरता देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गई."

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने इस साल अब तक 230 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है जबकि पथराव की घटनाओं में घायल होने वालों की संख्या में कमी आई है. अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 25 जून से 14 सितंबर के बीच 80 दिन की समयावधि में करीब 51 आतंकवादी मारे गए जबकि 15 सितंबर से पांच दिसंबर के बीच 85 आतंकवादी ढेर किए गए.

यह भी पढ़े- J-K: आतंकियों के लिए ग्रेनेड ले जा रही महिला गिरफ्तार, 20 साल पहले आतंकी पिता का हुआ था एनकाउंटर

इस साल 25 जून से 14 सितंबर के बीच पत्थरबाजी की घटनाओं में सुरक्षाकर्मियों सहित आठ लोगों की जान गई जबकि जवानों सहित 216 अन्य घायल हुए. अधिकारी ने कहा कि इसके बाद के 80 दिन यानी 15 सितंबर से पांच दिसंबर के बीच इन घटनाओं में केवल दो लोगों की मौत हुई जबकि 170 अन्य घायल हुए.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2018 06:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).